संसद में NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलान' बैठक शुरू, पीएम मोदी समेत शीर्ष नेतृत्व मौजूद

जनपत की खबर , 60

संसद के मानसून सत्र के बीच रणनीति पर मंथन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की 'मंगल मिलान' बैठक संसद परिसर में शुरू हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कई वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल हुए।

बैठक में संसद के मौजूदा सत्र के दौरान सरकार की रणनीति, विभिन्न विधेयकों पर चर्चा, विपक्ष के मुद्दों का जवाब देने की तैयारी तथा समन्वय से जुड़े विषयों पर मंथन किए जाने की संभावना है। इसके अलावा आगामी संसदीय कार्यवाही और जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

एनडीए संसदीय दल की यह बैठक संसद के मानसून सत्र के दौरान महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि सरकार कई अहम विधेयकों को सदन में पारित कराने की तैयारी में जुटी है। वहीं, विपक्ष भी विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है। ऐसे में इस बैठक को सरकार के लिए रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top