संभल में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, कोर्ट के आदेश पर ग्राम समाज की 10 बीघा जमीन से हटाया गया कथित अतिक्रमण
अन्य खबरे Jul 15, 2026 at 08:10 AM , 34संभल। जिले में प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ग्राम समाज की भूमि से कथित अतिक्रमण हटाया। मढ़न गांव स्थित विवादित ढांचे को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया गया।
पुलिस अधीक्षक के.के. विश्नोई ने बताया कि कब्रिस्तान की करीब 10 बीघा ग्राम समाज की भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा किया गया था। न्यायालय के आदेश के बाद राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तीन थानों की पुलिस और रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स (RRF) की तैनाती की गई थी। प्रशासन के अनुसार पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।



























Comments