गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा गोरक्षनाथ व गुरु अवैद्यनाथ को किया नमन
जनपत की खबर Jul 10, 2026 at 03:15 PM , 28गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया तथा मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।































Comments