मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

जनपत की खबर , 15

पूजा-अर्चना कर लिया माता का आशीर्वाद, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

मिर्जापुर। योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर स्थित प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता विंध्यवासिनी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, विकास और जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के दौरान परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए मां विंध्यवासिनी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री के दर्शन के साथ मां विंध्यवासिनी के दरबार में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Comments

Back to Top