अयोध्या राम मंदिर धन कपट मामले में बड़ा खुलासा, आरोपियों के पास से लाखों रुपये और कीमती धातुएं बरामद जांच में करोड़ों के लेन-देन के संकेत, आरोपियों के घरों से निवेश दस्तावेज और आभूषण भी मिले
जनपत की खबर Jul 01, 2026 at 09:20 PM , 20जांच में करोड़ों के लेन-देन के संकेत, आरोपियों के घरों से निवेश दस्तावेज और आभूषण भी मिले
अयोध्या। राम मंदिर धन कपट मामले की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नकदी, विदेशी मुद्रा, सोना-चांदी और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपियों से बरामद धनराशि का विवरण इस प्रकार है—
लवकुश मिश्रा के पास से — 14 लाख 25 हजार रुपये
अनुकल्प से — 16 लाख 82 हजार 46 रुपये
अविनाश शुक्ला से — 20 लाख 39 हजार 220 रुपये
करुणेश पांडेय से — 18 लाख 70 हजार 63 रुपये
रमाशंकर मिश्रा से — 7 लाख 32 हजार 170 रुपये
रामाशंकर यादव उर्फ टिल्लू से — 1 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
इसके अलावा आरोपियों के पास से 1121 अमेरिकी डॉलर, करीब 11 ग्राम पीली धातु (सोना) और लगभग 375 ग्राम चांदी भी बरामद की गई है।
निवेश और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले
जांच के दौरान आरोपियों के घरों से निवेश संबंधी दस्तावेज, कीमती आभूषण और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच कर रही है।
लेन-देन और संपत्ति की हो रही जांच
मामले में पुलिस द्वारा बरामद धनराशि के स्रोत, कथित लेन-देन और आरोपियों की संपत्तियों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।































Comments