**पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट, स्टेटस चेक और संशोधन की सुविधा शुरू**

अन्य खबरे , 23

 **आवेदन के बाद कार्ड नहीं बना तो ऑनलाइन पोर्टल पर जांचें स्थिति, जल्द शुरू होगा नए आवेदनों के लिए पोर्टल**
 
**लखनऊ।** पत्रकार बंधुओं के लिए आयुष्मान कार्ड योजना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। सूचना विभाग के प्रेस विभाग के सहायक निदेशक अमित यादव द्वारा साचीज (SHA) से संपर्क कर पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड से संबंधित स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई है।
 
साचीज की ओर से अवगत कराया गया है कि जिन पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्ड अभी तक जारी नहीं हो पाया है, वे अब अपने आवेदन की स्थिति **beneficiary.nha.gov.in पोर्टल** पर जाकर जांच सकते हैं।
 
### **नाम प्रदर्शित होने पर CMO कार्यालय में करा सकेंगे संशोधन**
 
यदि पोर्टल पर संबंधित पत्रकार का नाम प्रदर्शित हो रहा है और किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है, तो वह अपने जनपद के **मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय** से संपर्क कर आवश्यक संशोधन करा सकते हैं।
 
### **नए आवेदनों के लिए जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल**
 
साचीज ने यह भी जानकारी दी है कि जिन पत्रकार बंधुओं ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है अथवा आवेदन करने के बाद भी कार्ड नहीं बन पाया है, उनके लिए शीघ्र ही नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा।
 
पोर्टल शुरू होने के बाद पत्रकार अपने जनपद के **जिला सूचना अधिकारी (DIO)** के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध करा सकेंगे। पोर्टल शुरू होने और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
 
सूचना विभाग ने पत्रकारों से अपील की है कि वे अपने आवेदन की स्थिति समय-समय पर जांचते रहें और आवश्यकतानुसार संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।

Related Articles

Comments

Back to Top