लखनऊ में बढ़ती गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे

अन्य खबरे , 290

लखनऊ। बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के हित में बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी लखनऊ ने जनपद के सभी सरकारी, परिषदीय, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के संचालन समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 से अग्रिम आदेशों तक जिले के सभी संबंधित विद्यालयों का संचालन अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।
जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि बढ़ते तापमान के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश की प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेजी गई है, ताकि सभी विद्यालयों में नई समय-सारणी लागू कराई जा सके।
प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Comments

Back to Top