अयोध्या में चाँदी के कागभुसुंडि दान को लेकर विवाद, श्रद्धालु अनीता भारद्वाज ने जताई नाराजगी; लगाए चोरी के आरोप

जनपत की खबर , 185

अयोध्या। अयोध्या में चाँदी से निर्मित कागभुसुंडि जी के गायब होने को लेकर श्रद्धालु अनीता भारद्वाज ने नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके द्वारा श्रद्धा से अर्पित की गई चाँदी की प्रतिमा अब वहां मौजूद नहीं है।
अनीता भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने चाँदी के कागभुसुंडि जी को चम्पत राय को दान स्वरूप सौंपा था। उनका कहना है कि अमरत्व का वरदान प्राप्त कागभुसुंडि जी का इस तरह गायब होना बेहद दुखद और आस्था को आहत करने वाला है।
उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "इन चंदा चोरों ने कागभुसुंडि जी को भी नहीं छोड़ा। रामलला शायद वनवास पर निकल गए होंगे, क्योंकि ऐसे माहौल में वे कैसे रह सकते हैं।"
अनीता भारद्वाज ने आगे कहा कि ऐसा अधर्म बिना किसी संरक्षण के संभव नहीं हो सकता। उन्होंने पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, इस मामले में संबंधित पक्षों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आरोपों की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हो सकी है।

Related Articles

Comments

Back to Top