सीएम योगी ने दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

अन्य खबरे , 114

दतिया एयरपोर्ट पर नरोत्तम मिश्रा समेत भाजपा नेताओं ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी

दतिया (मध्य प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचकर प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां पीतांबरा देवी का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दतिया आगमन पर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की।

मां पीतांबरा शक्ति पीठ में पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

दतिया स्थित पीतांबरा पीठ देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

Related Articles

Comments

Back to Top