लखनऊ में स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियों का आरोप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप; पुलिस जांच पर नजर

जनपत की खबर , 19

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड इलाके में एक स्पा सेंटर को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि स्वीट एंड साल्ट नामक स्पा सेंटर में मसाज सेवा की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह गतिविधियां काफी समय से चल रही थीं और इसकी जानकारी आसपास के लोगों को भी थी। आरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों से संपर्क कर अनैतिक कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा

मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने जताई अनभिज्ञता

वहीं, स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत या जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल स्पा सेंटर पर लगे आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Comments

Back to Top