**सीएम योगी का सख्त संदेश- बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अभद्र टिप्पणी करने वालों पर होगी कार्रवाई**
जनपत की खबर Jun 13, 2026 at 04:55 PM , 24**लखनऊ।** मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटियों के सम्मान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, **"बेटी बेटी होती है, हम उस संस्कार में पले हैं जहां गांव की बेटी को सबकी बेटी माना जाता है।"**
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी की बेटी, बहन या परिवार के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग समाज की मर्यादा के खिलाफ है। ऐसे मामलों में बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखें और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विचारों की असहमति हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।































Comments