*हम हैं ऊर्जा रक्षक अभियान चलाइए मंत्री जी व्यापारी समाज आपके साथ*

जनपत की खबर , 18

*अनावश्यक गृह कर एवं बिना कनेक्शन पानी के बिल वापस लें- संदीप बंसल*
                              
*लखनऊ।* अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिला। 

संदीप बंसल ने नगर विकास मंत्री से अनावश्यक भेजे जा रहे गृह कर के बिलों तथा बिना कनेक्शन के लाखों लाखों रुपये के पानी के बिल भेजे जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अंग्रेज के जमाने के बने हुए नियम कानून अब अप्रासंगिक हैं। इनको संशोधित किया जाना चाहिए ताकि किसी व्यापारी और आम नागरिक का शोषण न हो सकें। जोकि विभाग द्वारा किया जा रहा है। संदीप बंसल ने इस संदर्भ में उनसे अतिशीघ्र ठोस कदम उठाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज चाहता है कि लखनऊ स्वच्छता में पहले नंबर पर आए, इसके लिए नगर निगम, लखनऊ और उत्तर प्रदेश सरकार को व्यापार मंडल का साथ लेना होगा। 

संदीप बंसल ने उनसे हम हैं। ऊर्जा रक्षक अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि संगठन द्वारा यह अभियान प्रारंभ किया गया है कि प्रत्येक नागरिक युवा महिला व्यापारी इस अभियान का हिस्सा बने और स्वयं को ऊर्जा रक्षक मानते हुए ऊर्जा संरक्षण करें। इस संदर्भ में भी ऊर्जा विभाग द्वारा ठोस योजना बनाई जा सकती है।इस संदर्भ में उन्होंने ऊर्जा रक्षक के संदर्भ में बनाई गई पत्रावली भी मंत्री जी को प्रेषित की। 

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने समस्त बातों से सहमत होते हुए अतिशीघ्र, इनका समाधान निकालने और ऊर्जा रक्षक अभियान की प्रशंसा करते हुए इस अभियान से जुड़ने की बात कही। ऊर्जा मंत्री ने अतिशीघ्र, इस संदर्भ में एक बड़ी बैठक आयोजित करके संगठन के सभी प्रतिनिधियों को उसमें आमंत्रित करने की बात कही। 

ऊर्जा मंत्री के साथ वार्ता करने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी , महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल, महामंत्री अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, जिला प्रभारी पतंजलि यादव, महामंत्री सनस गुप्ता, कामेंद्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top