शाम 6:30 बजे राज्यपाल से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सियासी हलकों में तेज हुई हलचल

जनपत की खबर , 140

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सायंकाल करीब 6:30 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इस तय मुलाकात की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है।
हालांकि मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मुलाकातें संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा मानी जाती हैं, लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में इस बैठक को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सत्ता और विपक्ष, दोनों खेमों में इस मुलाकात के संभावित राजनीतिक मायनों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक के एजेंडे को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यही वजह है कि इस मुलाकात ने राजनीतिक कोलाहल को और गति दे दी है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि राज्यपाल भवन में होने वाली इस मुलाकात के बाद क्या कोई बड़ा राजनीतिक संकेत सामने आता है।

Related Articles

Comments

Back to Top