भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर लखनऊ में भव्य आयोजन, 300 वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं का होगा ‘गौरव सम्मान’

जनपत की खबर , 130

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शाम 5:00 बजे वसंत कुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा, जिसमें पार्टी के संस्थापक सदस्यों की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “गौरव सम्मान समारोह” रहेगा, जिसमें जनसंघ काल से लेकर वर्तमान तक पार्टी के प्रति समर्पित रहे लगभग 300 वयोवृद्ध पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन की मजबूती एवं समर्पण की परंपरा के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top