चन्दौली का वांछित अपराधी संतोष पासवान दिल्ली से एसटीएफ ने गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का इनाम मिला हाथ

अन्य खबरे , 132

लखनऊ / चन्दौली: स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), उत्तर प्रदेश ने चन्दौली के वांछित अपराधी संतोष पासवान को दिल्ली से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियुक्त पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि संतोष पासवान, जो मु0अ0सं0 128/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम और 429 भादवि के तहत वांछित था, दिल्ली के शालीमार बाग क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। इसके बाद नोएडा फील्ड यूनिट की टीम ने उप निरीक्षक अक्षय पी. के. त्यागी के नेतृत्व में अभिसूचना संकलन और कार्रवाई शुरू की।
दिनांक 4 अप्रैल 2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर टीम ने अभियुक्त को थाना शालीमार बाग, दिल्ली से शाम 10:07 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में ई-रिक्शा चलाता था और विशाल मंडल नामक व्यक्ति के संपर्क में आकर अवैध पशु तस्करी में शामिल हुआ। उसने टाटा पिकअप (HR-38AD-0905) के माध्यम से पशुओं की तस्करी बिहार और पश्चिम बंगाल तक की।
संतोष पासवान के साथी पहले ही पकड़े जा चुके थे, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। एसटीएफ की सतर्कता और मुखबिर सूचना के कारण उसे पकड़ने में सफलता मिली।
गिरफ्तारी के बाद संतोष पासवान को चन्दौली पुलिस के सुपुर्द कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसटीएफ ने इस गिरफ्तारी को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून की सुरक्षा में बड़ी उपलब्धि बताया है।

Related Articles

Comments

Back to Top