मेरठ हादसे में 3 लोगों की मौत से गांव में मातम गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

अन्य खबरे , 65

निघासन खीरी। जिले के बथुआ ठंडा गांव में शवों के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तीनों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया।
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बथुआ के निवासी अरशद, अलीमुद्दीन और ब्रजमोहन मजदूरी करने के लिए मेरठ गए थे। बुधवार रात को मेरठ में हुए एक सड़क हादसे में तीनों की मौत हो गई। इस दुखद खबर के मिलते ही उनके घरों में मातम छा गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि सहित कई जिम्मेदार लोग मेरठ पहुंचे। उन्होंने शवों का पोस्टमार्टम कराया और गुरुवार रात तक तीनों शवों को बथुआ ठंडा गांव वापस ले आए। शुक्रवार को गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। अरशद और अलीमुद्दीन को सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जबकि ब्रजमोहन की चिता जलाकर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top