यूपी पुलिस मुख्यालय में विदाई समारोह: तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

जनपत की खबर , 146

लखनऊ, 28 फरवरी 2026।
पुलिस मुख्यालय में आज अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे तथा ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ग्रहण कर चुके वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने की।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग लखनऊ संदीप सालुंके, पुलिस महानिदेशक अभियोजन, उत्तर प्रदेश लखनऊ दिपेश जुनेजा तथा अपर पुलिस महानिदेशक के. सत्यनारायणा शामिल रहे। इसके अतिरिक्त अपर पुलिस महानिदेशक के. सत्यनारायणा (15 फरवरी 2026), पुलिस उपमहानिरीक्षक दिनेश सिंह (9 जनवरी 2026) एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक श्रीमती सुधा सिंह (15 जनवरी 2026) के ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह के दौरान संदीप सालुंके, दिपेश जुनेजा एवं के. सत्यनारायणा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक मुख्यालय रेणुका मिश्रा, सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एस.एन. सावत, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बी.डी. पॉल्सन तथा अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ बिताए गए महत्वपूर्ण क्षणों को साझा करते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।
अपने संबोधन में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सेवा काल के अनुभव, चुनौतियाँ और उपलब्धियाँ साझा करते हुए विभाग से मिले सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने अपने उद्बोधन में कहा कि तीनों अधिकारियों ने अपने दीर्घ सेवा काल में निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और उच्च ‘ऑफिसर लाइक क्वालिटीज’ का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि 30–35 वर्षों की सेवा के बाद पुलिस विभाग एक परिवार जैसा बन जाता है, जहां सेवा और संगठन के प्रति समर्पण ही सर्वोच्च प्राथमिकता बन जाती है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
संदीप सालुंके
3 फरवरी 1966 को नासिक (महाराष्ट्र) में जन्मे संदीप सालुंके वर्ष 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। वर्ष 2021 में पुलिस महानिदेशक पद पर प्रोन्नत होकर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग लखनऊ के पद पर नियुक्त हुए। 35 वर्षों से अधिक की सेवा के दौरान उन्हें आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक (2002), दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं हेतु पुलिस पदक (2007), विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (2014) सहित कई सम्मान प्राप्त हुए।
दिपेश जुनेजा
11 फरवरी 1966 को देहरादून (उत्तराखण्ड) में जन्मे दिपेश जुनेजा वर्ष 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्ष 2025 में पुलिस महानिदेशक पद पर प्रोन्नत होकर पुलिस महानिदिदेशक अभियोजन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर नियुक्त हुए। 33 वर्षों से अधिक की सेवा में उन्हें संयुक्त राष्ट्र पदक, राष्ट्रपति पुलिस पदक (2016) सहित अनेक प्रशस्तियां प्राप्त हुईं।
के. सत्यनारायणा
15 अक्टूबर 1967 को विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में जन्मे के. सत्यनारायणा वर्ष 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्ष 2023 में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर प्रोन्नत हुए। उन्होंने सीबीसीआईडी, यातायात एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में दायित्व निभाया। 27 वर्षों से अधिक की सेवा में उन्हें दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं हेतु पुलिस पदक सहित विभिन्न सम्मान प्राप्त हुए।
समारोह भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त 

Related Articles

Comments

Back to Top