टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का बिगुल, तीन चरणों में होगा आंदोलन का आगाज़
जनपत की खबर Feb 21, 2026 at 08:24 AM , 155लखनऊ। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने संयुक्त कार्यक्रम के प्रथम चरण का ऐलान कर दिया है। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, लखनऊ की विकास खंड सरोजिनी नगर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक निर्धारित स्थान पर विकास खंड अध्यक्ष एवं मंत्री की अगुवाई में संपन्न हुई।
बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, लखनऊ के जिलाध्यक्ष के संरक्षण में विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यक्रम को प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष लखनऊ सुधांशु मोहन, प्रांतीय मंत्री वंदना सक्सेना, विकासखंड काकोरी के अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार, अमित कुमार, प्रेमलता, संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित अनेक शिक्षकों ने संबोधित किया।
फेडरेशन के निर्देशों के पालन का आह्वान
बैठक में टीचर फेडरेशन द्वारा जारी निर्देशों के पूर्ण अनुपालन का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि फेडरेशन का गठन बेसिक शिक्षा को जीवंत बनाए रखने और शिक्षकों की सेवा शर्तों की सुरक्षा के उद्देश्य से किया गया है। इस संघर्ष में जनपद लखनऊ के प्रत्येक शिक्षक से एकजुट होकर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।
तीन चरणों में होगा आंदोलन
प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधांशु मोहन ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में घोषित प्रथम चरण के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आंदोलन तीन चरणों में संचालित होगा—
➤ 22 फरवरी 2026
अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर निर्धारित हैशटैग #अभियान के माध्यम से सभी शिक्षक सहभागिता करेंगे।
➤ 23 से 25 फरवरी 2026
समस्त शिक्षक हाथों पर काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में अध्यापन करते हुए इस निर्णय का प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराएंगे।
➤ 26 फरवरी 2026
अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, लखनऊ परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
एकजुटता पर जोर
बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन शिक्षकों के अधिकारों और सेवा शर्तों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।
शिक्षक संगठनों ने जनपद के सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे आंदोलन के प्रत्येक चरण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर अपनी एकजुटता का परिचय दें।_ec5decca5ed3d6b8079e2e7e7bacc9f2.jpg)

_c8ffe9a587b126f152ed3d89a146b445.jpg)
_bf8229696f7a3bb4700cfddef19fa23f.jpg)
_84d9ee44e457ddef7f2c4f25dc8fa865.jpg)
_5ef059938ba799aaa845e1c2e8a762bd.jpg)
_bd686fd640be98efaae0091fa301e613.jpg)































Comments