रहस्यमयी हालात में SSI अजय गौड़ की मौत: 5 दिन से लापता बस्ती पुलिस अधिकारी का शव अयोध्या में सरयू नदी से बरामद

अन्य खबरे , 21

बस्ती। बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SSI) अजय गौड़ की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 5 फरवरी 2026 से लापता चल रहे SSI अजय गौड़ का शव अयोध्या में सरयू नदी से बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, लापता होने के बाद SSI अजय गौड़ की तलाश के लिए पुलिस विभाग दिन-रात जुटा रहा। सीसीटीवी फुटेज में वह बस्ती मुख्यालय तक आते हुए दिखाई दिए, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। अचानक अयोध्या में शव मिलने की सूचना से पूरे महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
शव की पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी गई। घटना के बाद परशुरामपुर थाना परिसर मातम में डूब गया है। पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों में गहरा शोक व्याप्त है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह आत्महत्या है या किसी साजिश का नतीजा—इन सभी बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top