राज्य के अहम मुद्दों पर मंथन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट

जनपत की खबर , 26

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार, 08 फरवरी 2026 को जनभवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
सूत्रों के अनुसार, इस अवसर पर राज्य के समग्र विकास, प्रशासनिक व्यवस्थाओं, कानून-व्यवस्था तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों की प्रगति से राज्यपाल को अवगत कराया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के विकास कार्यों और शासन की दिशा पर संतोष व्यक्त करते हुए जनकल्याण को और सशक्त करने पर जोर दिया। यह भेंट राज्य में बेहतर समन्वय और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top