KGMU परिसर की मजारों पर प्रशासन सख्त, अंतिम नोटिस की तैयारी, नहीं हटाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

जनपत की खबर , 176

लखनऊ।
लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में बनी मजारों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। परिसर से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई के तहत पहले जारी नोटिस के बावजूद मजारें नहीं हटाई गईं।
अब प्रशासन दूसरे और अंतिम नोटिस जारी करने की तैयारी में है। अधिकारियों के अनुसार, यदि इस अंतिम नोटिस के बाद भी मजारें नहीं हटाई गईं तो प्रशासन कानूनी प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्रवाई करेगा।
सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई परिसर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और संस्थान की व्यवस्था व सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top