मणिपुर से राष्ट्रपति शासन समाप्त, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिसूचना जारी की
जनपत की खबर Feb 04, 2026 at 04:12 PM , 176 नई दिल्ली। मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 356(2) के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए मणिपुर में लागू राष्ट्रपति शासन को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया है।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 13 फरवरी 2025 को मणिपुर में लगाया गया राष्ट्रपति शासन अब 4 फरवरी 2026 से प्रभावी रूप से वापस ले लिया गया है। यह आदेश नई दिल्ली से जारी किया गया है।
राष्ट्रपति शासन हटने के साथ ही मणिपुर में संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बहाली का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसे राज्य के राजनीतिक हालात में सुधार और स्थिरता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
इस निर्णय के बाद राज्य में आगे की प्रशासनिक और राजनीतिक प्रक्रिया को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है।































Comments