मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

जनपत की खबर , 200

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार, 02 फरवरी 2026 को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर, समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों की नियमित निगरानी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिले।
जनता दर्शन के दौरान राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी अनेक शिकायतें सामने आईं। मुख्यमंत्री ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोहराया कि जनसेवा ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की पहचान है।

Related Articles

Comments

Back to Top