आशा-आकांक्षाओं का बजट, विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनपत की खबर , 146

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की स्पष्ट दिशा दिखाता है और देश की अर्थव्यवस्था को तेज गति से आगे बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रत्येक जनपद में महिला छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था को ऐतिहासिक कदम बताया।
सीएम योगी ने कहा कि यह बजट युवाओं के लिए हर क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। विभिन्न सेक्टरों में सुधार (रिफॉर्म) आधारित प्रावधानों से युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता के बेहतर अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि पूंजीगत निवेश, सामाजिक कल्याण और मानव संसाधन विकास पर केंद्रित यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विकसित भारत के लक्ष्य को सशक्त आधार प्रदान करता है।

Related Articles

Comments

Back to Top