लखनऊ में जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता सम्पन्न, छात्रों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल
जनपत की खबर Jan 30, 2026 at 07:10 PM , 104लखनऊ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), लखनऊ में जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट के प्राचार्य श्री रामप्रवेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विपिन कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) श्री राजेश सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर डायट प्राचार्य श्री रामप्रवेश ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तर्कशीलता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का समाधान खोजने में सक्षम बनते हैं।
कार्यक्रम में जनपद लखनऊ के सभी विकासखंडों एवं नगर क्षेत्र से आए प्रवक्ता (डायट), जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित मॉडल प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा एंटी गैस लीकेज सिस्टम, भूकंप अर्ली वार्निंग सिस्टम, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम सहित कई नवाचारी और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए गए।
मॉडल प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: हादिया नूर – यूपीएस महीपतमऊ, ब्लॉक काकोरी
द्वितीय स्थान: सौम्या सिंह – यूपीएस शीतल पुरवा, बीकेटी
तृतीय स्थान: सुहानी रावत – यूपीएस लोनापुर, चिनहट
चतुर्थ स्थान: मनीष पाल – यूपीएस देव, मोहनलालगंज
पंचम स्थान: हर्षित रावत – यूपीएस दोना, काकोरी
सभी विजेताओं को टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम राउंड में प्रत्येक टीम से पांच बहुविकल्पीय प्रश्न, दूसरे राउंड में दो प्रश्न तथा अंतिम बजर राउंड में पांच प्रश्न पूछे गए। छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
क्विज प्रतियोगिता में बीकेटी की टीम ने प्रथम, माल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अन्य टीमों ने तृतीय एवं चतुर्थ स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के समापन पर विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागी छात्रों को बैग, फील्ड, ट्रॉफी एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।































Comments