ओवरलोडिंग एवं सड़क सुरक्षा के नियमों पालन कराने के अधिकारियों को दिए निर्देश: परिवहन आयुक्त
जनपत की खबर Jan 21, 2026 at 10:15 PM , 128लखनऊ। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक माला श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रदेश में खनन गतिविधियों के प्रभावी नियमन, परिवहन व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, ओवरलोडिंग पर नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
किंजल सिंह ने परिवहन प्रबंधन, ओवरलोडिंग नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर स्पष्ट और व्यावहारिक दिशा-निर्देश दिए, वहीं माला श्रीवास्तव ने खनन से जुड़े विषयों में नियमों के कड़ाई से अनुपालन एवं विभागीय समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया। दोनों विभागों के अधिकारियों के बीच बेहतर आपसी समन्वय के माध्यम से सामने आए मुद्दों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संयुक्त रणनीति एवं कार्य योजना तैयार की गई।
यह बैठक सुशासन, नियमों के सख्त अनुपालन और सुरक्षित व सुव्यवस्थित परिवहन–खनन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।































Comments