बेसिक विद्यालय बरगदी में सेवानिवृत्त शिक्षामित्र माधुरी यादव को भावभीनी विदाई, शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान
जनपत की खबर Jan 21, 2026 at 05:20 PM , 80लखनऊ। विकासखंड बक्शी का तालाब स्थित बेसिक विद्यालय बरगदी में आज सेवानिवृत्त शिक्षामित्र श्रीमती माधुरी यादव के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस समारोह में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में सभासद मोहनलाल यादव, पूर्व सभासद नीरज यादव, इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष मिश्रा सहित अनुराग सिंह राठौड़, सुनील सिंह भदोरिया, रामसागर, उमेश चंद द्विवेदी, अर्चना शुक्ला, रचना वाजपेई, अनीता यादव, नीलम शंखवार, राबिया इकबाल, मीनाक्षी, चारु चंद्र चिंतामणि, राकेश खन्ना, अल्पना चंद्र समेत बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
इसके अलावा विकासखंड के एआरपी क्षमा तिवारी, कुमकुम तिवारी, वंदना श्रीवास्तव, अनुपम गुप्ता तथा पूर्व एआरपी आशुतोष मिश्रा, ज्ञानेंद्र शंकर त्रिपाठी, नंदनी राठौर और अनुराग सिंह राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशीष मिश्रा ने श्रीमती माधुरी यादव के कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया है। उन्होंने उनसे विद्यालय के प्रति अपना मार्गदर्शन एवं सहयोग आगे भी बनाए रखने का आग्रह किया।
विदाई समारोह में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने समारोह को भावनात्मक और यादगार बना दिया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने श्रीमती माधुरी यादव के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की।































Comments