मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चढ़ाई खिचड़ी, प्रदेशवासियों के आरोग्य व मंगल की कामना

जनपत की खबर , 200

लखनऊ/गोरखपुर। मकर संक्रांति (खिचड़ी) के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने आज ब्रह्म मुहूर्त में गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी को खिचड़ी अर्पित की।
पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरु श्री गोरखनाथ जी से प्रदेश सहित समस्त देशवासियों के जीवन में आरोग्य, सद्भाव, सुख-शांति और मंगल की कामना की। मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
खिचड़ी पर्व को लेकर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह पर्व सामाजिक समरसता, सेवा और सनातन परंपराओं का प्रतीक माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top