उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए 5 दिवसीय साइबर सुरक्षा व एआई प्रशिक्षण का समापन
राष्ट्रीय Jan 09, 2026 at 07:05 PM , 124लखनऊ। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के निर्देशों तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण की प्राथमिकताओं के अनुरूप, साइबर अपराध नियंत्रण और पुलिस बल की तकनीकी दक्षता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस के तकनीकी सेवाएं मुख्यालय द्वारा CISCO के सहयोग से आयोजित 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम “Strategic Collaboration between Uttar Pradesh Police and Cisco for Digital Skills” विषय के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें Cyber Security, Computer Networking एवं Introduction to Modern AI पर विशेष रूप से फोकस किया गया।
प्रशिक्षण का समापन श्री शुभम पटेल, पुलिस अधीक्षक/सहायक निदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस कंप्यूटर केंद्र द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि साइबर और डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौतियों के बीच पुलिस बल का तकनीकी रूप से दक्ष होना समय की आवश्यकता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस की कार्यक्षमता को नई दिशा और मजबूती प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा और कंप्यूटर नेटवर्किंग से जुड़े विषयों पर CISCO के श्री इशविन्दर सिंह सहित कुल चार अतिथि व्याख्याताओं ने विभिन्न तकनीकी सत्रों का संचालन किया।
प्रशिक्षण में प्रदेश के सभी जोन के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर (ZC), सभी परिक्षेत्रों के रेंज कोऑर्डिनेटर (RC) तथा सभी जनपदों और कमिश्नरेट्स के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर (DC) सहित 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अलावा मुख्यालय स्तर से लगभग 14 पुलिसकर्मियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर साइबर एवं डिजिटल अपराधों के प्रभावी नियंत्रण को सुनिश्चित करना रहा।































Comments