सुशासन दिवस पर लखनऊ में भव्य आयोजन, “भारत रत्न अटल सम्मान–2025” से डॉ. मोहम्मद कामरान सम्मानित

जनपत की खबर , 109

लखनऊ।
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस सुशासन दिवस के अवसर पर पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में “भारत रत्न अटल सम्मान–2025” का भव्य आयोजन राजधानी लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद कामरान को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अज़ीज़ सिद्दीकी ने किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और स्मृतियों को समर्पित रहा।
25 दिसंबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम का विशेष महत्व रहा, क्योंकि इसी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लखनऊ आगमन भी हुआ। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभागार में आयोजित समारोह में देश-विदेश से आए पत्रकारों, लेखकों, कवियों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों एवं चिकित्सकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में साहित्य, पत्रकारिता, कानून, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। भारत रत्न अटल सम्मान आज लखनऊ की एक प्रतिष्ठित पहचान बन चुका है, जिसके लिए देशभर से चयनित नाम प्रस्तावित किए जाते हैं।
इस सम्मान के चयन की प्रक्रिया बेहद पारदर्शी है। डॉ. अज़ीज़ सिद्दीकी, डॉ. रीमा सिंह एवं उनकी टीम वर्षभर समाजहित में किए गए कार्यों का मूल्यांकन कर पात्र व्यक्तियों का चयन करती है। दबाव और सिफारिशों के बावजूद केवल योग्य व्यक्तियों को ही यह सम्मान प्रदान किया जाता है।
कार्यक्रम की सफलता पर डॉ. रीमा सिन्हा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), अनवर आलम (राष्ट्रीय सचिव), आज़ाद हफीज़ (संरक्षक), तनवीर अहमद सिद्दीकी (राष्ट्रीय सलाहकार), राकेश सिंह चौहान (विधि सलाहकार), सुरेंद्र अग्निहोत्री (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), जमी़ल मलिक, शबाब नूर, सरफराज़ ज़ाहिद, आलम जर्नलिस्ट, अमन शांति समिति के अध्यक्ष इमरान कुरैशी, एनपीटीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजम एहसान सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए बधाई दी।

Related Articles

Comments

Back to Top