लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन पर श्री कपिल देव अग्रवाल ने व्यक्त किया गहरा शोक
अन्य खबरे Nov 24, 2025 at 08:20 PM , 156लखनऊ, 24 नवम्बर 2025
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी भारतीय सिनेमा के एक महान व्यक्तित्व थे, जिनका जाना कला और फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी ने अपनी सादगी, अभिनय प्रतिभा और सामाजिक संवेदनाओं से करोड़ों लोगों के दिलों में अमर स्थान बनाया है। भारतीय फिल्म उद्योग उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।



























Comments