सत्र 2025-26 के लिए पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति की संशोधित समय-सारणी जारी

अन्य खबरे , 147

06 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन, 9 फरवरी तक भुगतान
लखनऊ : 24 नवम्बर, 2025

समाज कल्याण विभाग ने सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति/जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं की संशोधित समय-सारणी सोमवार को जारी कर दी है। यह समय-सारणी कक्षा 09-10 (पूर्वदशम) और कक्षा 11-12 (दशमोत्तर) दोनों पर लागू होगी।

समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक और योजनाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डेटा लॉक करने की प्रक्रिया 25 नवंबर से 01 दिसंबर, 2025 तक चलेगी। इसके बाद 25 नवंबर से 08 दिसंबर, 2025 तक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कक्षा 09 से 12 तक के छात्रों के ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर से 6 दिसंबर तक मांगे जाएंगे। आवेदन का अंतिम प्रिंट छात्र 7 दिसंबर तक निकाल सकेंगे। छात्रों को अपने आवेदन की हार्डकॉपी, आवश्यक दस्तावेजों के साथ, 9 दिसंबर तक विद्यालय में जमा करनी होगी।

विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन 13 दिसंबर तक किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों की संख्या की जांच 15 से 20 दिसंबर तक होगी। एनआईसी द्वारा डेटा मिलान 15 से 23 दिसंबर, जबकि छात्र-स्तर त्रुटियों का निस्तारण 23 से 28 दिसंबर तक किया जाएगा।

जिला स्तरीय समिति द्वारा स्वीकृति एवं डेटा लॉकिंग 23 दिसंबर से 31 जनवरी, 2026 तक की जाएगी। अंत में च्थ्डै प्रणाली के माध्यम से छात्रवृत्ति की धनराशि 09 फरवरी, 2026 तक छात्रों के खातों में भेज दी जाएगी। उपनिदेशक आनंद कुमार सिंह ने सभी छात्रों और अभिभावकों से तय समय-सीमा में सभी प्रक्रियाएं पूरी करने की अपील की है।

Related Articles

Comments

Back to Top