अवध महोत्सव 2025 में संडे की मस्ती का धमाल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोही दर्शकों का मन
अन्य खबरे Nov 23, 2025 at 09:40 PM , 159लखनऊ। संडे के फन, मस्ती और रोमांस का अनोखा संगम इस बार लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव 2025 में देखने को मिला। अपने नए साल में अवध महोत्सव अपनी खास आकर्षणों के साथ लखनऊ में जमकर धमाल मचा रहा है। फूड स्टॉल, झूले, मस्ती, खरीदारी, सेल्फी प्वाइंट और कई अन्य आकर्षणों ने लोगों को देर रात तक बांधे रखा।
सांस्कृतिक मंच पर कवि सम्मेलन, मुशायरा, कव्वाली, नृत्य, गायन सहित विविध कला विधाओं की शानदार प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा दी जा रही हैं। संडे के अवसर पर आंचल समाजोत्थान सेवा समिति द्वारा आरती शुक्ला के नेतृत्व में गणेश वंदना, कृष्ण गीत, 'रघुवर झूम रहे' जैसे गीतों पर इलाक्षी, अर्जित, संयुक्त, अवया सक्सेना और सिद्धि की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इसी क्रम में ध्वनि फाउंडेशन की ओर से रिचा तिवारी के निर्देशन में हर्षजोत, गांनवी और आरोही ने पंजाबी लोक गीत 'राम आएंगे' तथा राजस्थानी लोक प्रस्तुतियों से मंच पर धमाकेदार प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं।
प्रगति इवेंट द्वारा सभी कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए निःशुल्क मंच उपलब्ध कराया जाता है और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाता है। विभिन्न संस्थाओं को मोमेंटो प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।



























Comments