सरोजनीनगर विधानसभा में बीएलओ की घोर लापरवाही! बिना फॉर्म भरवाए ही कर रहे SIR अपलोड, मतदाता परेशान

जनपत की खबर , 222

लखनऊ। विधानसभा क्षेत्र 170—सरोजनीनगर से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार बीएलओ द्वारा अपने कार्य में गंभीर अनियमितताएँ की जा रही हैं। मतदाताओं को आवश्यक दोनों SIR फॉर्म न तो उपलब्ध कराए जा रहे हैं और न ही उनसे भरवाए जा रहे हैं। इसके बावजूद बीएलओ इन फॉर्मों को बिना किसी प्रक्रिया के अपलोड कर रहे हैं।

इस लापरवाही से मतदाताओं में गहरी नाराज़गी है। कई लोगों ने शिकायत की है कि बिना उनकी जानकारी और बिना सत्यापन के SIR अपलोड होने से भविष्य में उनके वोट से जुड़ी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं।

स्थानीय नागरिकों ने चुनाव आयोग और उच्च अधिकारियों से तत्काल जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top