बाल दिवस पर अनुभव फाउंडेशन का सांस्कृतिक समारोह, प्रतिभाओं को मिला मंच

जनपत की खबर , 189

लखनऊ।
बाल दिवस के अवसर पर अनुभव फाउंडेशन द्वारा गोमती नगर में बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने हेतु भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की निदेशिका वर्षा चौहान ने की। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विशेषाधिकार प्राप्त व वंचित दोनों वर्गों के बच्चों को एक ही मंच पर लाकर उनकी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करना है।

समारोह के मुख्य अतिथि न्यायाधीश शिवेंद्र मिश्रा और अमृता मिश्रा रहे, जिन्होंने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रेरक वक्ता के रूप में ब्रिगेडियर नवीन सिंह और गुरमीत छाबड़ा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और प्रेरणादायी बना दिया।

प्रतियोगिताओं में अदिति ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ₹3100 का पुरस्कार जीता। खालसा इंटर कॉलेज के समूह नृत्य को द्वितीय स्थान मिला, जबकि ओम सिंगल रेडी तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए।

वर्षा चौहान ने बताया कि संस्थान का प्रयास बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनकी छिपी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में समाजसेवी रागिनी सिंह राठौड़, एकता सक्सेना और प्रीती छाबड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top