महिला पंचायतों के विकास मॉडल को गति देने हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन

अन्य खबरे , 188

पंचायती राज निदेशालय में महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदम, PAI  2.0 पर हुआ त्रैमासिक मूल्यांकन

75 महिला हितैषी ग्राम पंचायतों की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा, कार्यशाला में हुई सक्रिय भागीदारी

75 जनपदों की महिला हितैषी ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी, द्वितीय त्रैमासिक डेटा 20 नवंबर तक अपडेट किया जाएगा

आर्थिक रूप से मजबूत पंचायतें ही बढ़ाएँगी महिलाओं की भागीदारी- श्री अमित कुमार सिंह, निदेशक पंचायती राज

महिला सभाओं को पंचायतों में अनिवार्य बनाने पर जोर, निदेशक ने बताया परिवर्तन का मार्ग

लखनऊ: 14 नवंबर, 2025

ग्राम पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी को नए आयाम देने और योजनाओं की प्रगति को डेटा के आधार पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए पंचायती राज निदेशालय, अलीगंज लखनऊ में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक पंचायती राज श्री अमित कुमार सिंह जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक (पं.) श्री मनीष कुमार जी, यूनिसेफ की प्रतिनिधि श्रीमती पियूष एंटोनी जी एंव महिला ग्राम प्रधान उपस्थित रहीं।
पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI ) 2.0 पोर्टल पर महिला हितैषी थीम के अंतर्गत 35 प्रमुख इंडिकेटर, 64 यूनिक डेटा पॉइंट के आधार पर ग्राम पंचायतों की प्रगति का अद्यतन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश की 75 चयनित महिला हितैषी ग्राम पंचायतों से प्राप्त ऑनलाइन बेसलाइन डेटा को पी.ए.आई. पोर्टल पर फ्रीज कर दिया गया है, जिसके आधार पर कार्यशाला के दौरान त्रैमासिक मूल्यांकन प्रस्तुत किया गया। 
कार्यशाला में सभी 75 जनपदों से चयनित महिला हितैषी ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सचिवों ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। यह सभी महिला हितैषी ग्राम पंचायतें भारत सरकार के पोर्टल पर अधतन हैं तथा 20 नवंबर 2025 तक द्वितीय त्रैमास के आकड़ों को पोर्टल पर भरा जाना हैं। 
निदेशक पंचायती राज श्री अमित कुमार सिंह जी ने कहा कि महिला हितैषी ग्राम पंचायतों का सुदृढ़ विकास विभाग की प्राथमिकताओं में सर्वाेपरि है। उन्होंने बताया कि महिला हितैषी ग्राम पंचायतों का आर्थिक रूप से मजबूत होना अत्यधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि आर्थिक सशक्तिकरण से ही महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित होती है। ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से महिला सभाओं के आयोजन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे न केवल जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर महिलाओं का दृष्टिकोण भी पंचायत योजनाओं में बेहतर रूप से शामिल हो सकेगा। यह कार्यशाला बेंचमार्क तय करने, गुणवत्ता सुधार और पंचायत स्तर पर जवाबदेही सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों एवं सचिवों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

Related Articles

Comments

Back to Top