बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की प्रचंड जीत पर भाजपा मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया विजयोत्सव

जनपत की खबर , 197

लखनऊ 14 नवम्बर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव में राजग गठबंधन को मिली प्रचंड जीत के बाद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर धूमधाम से विजयोत्सव मनाया गया। पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने भव्य विजयोत्सव आयोजित किया।
बिहार चुनाव में राजग गठबंधन की जीत के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहाँ ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए उन्होंने अपनी खुशी का इज़हार किया। जीत की उमंग में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी की औरएक-दूसरे को मिठाई खिलाकर “बिहार में विजय” की शुभकामनाएँ दीं।
पार्टी मुख्यालय पर बिहार विधानसभा में हुए विजयोत्सव में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह, श्री बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री श्री शिवभूषण सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता श्री समीर सिंह, श्री मनीष शुक्ला, श्री हीरो बाजपेयी, श्री अवनीश त्यागी, मुख्यालय प्रभारी श्री भारत दीक्षित, सहप्रभारी श्री अतुल अवस्थी व चौधरी लक्ष्मण सिंह, युवा नेता नीरज सिंह, श्री रामचन्द्र प्रधान(सदस्य विधान परिषद), श्री मुकेश शर्मा (सदस्य विधान परिषद), महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Related Articles

Comments

Back to Top