“दिव्य कला मेला 2025: 15 से 23 नवंबर तक भव्य आयोजन, 14 नवंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रेस वार्ता”

अन्य खबरे , 216

लखनऊ।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 15 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले दिव्य कला मेला के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन 14 नवंबर 2025, शुक्रवार को संध्या 3 बजे किया जा रहा है। यह प्रेस वार्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-2 पर आयोजित होगी।

आयोजकों ने सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे समाचार संकलन हेतु अपने संवाददाता एवं छायाकार को कार्यक्रम में प्रेषित करें।


---

प्रेस वार्ता में उपस्थित रहेंगे:

श्री अनिल कुमार, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, नेशनल दिव्यांगजन फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन

डॉ. विनीत राणा, मुख्य महाप्रबंधक, नेशनल दिव्यांगजन फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन

श्री हिमांशु शेखर झा, राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश

श्री हिमांशु सिंह, निदेशक, सीआरसी

 

---

दिव्य कला मेला : 27वां राष्ट्रीय आयोजन

यह दिव्य कला मेले का 27वां संस्करण है। इससे पूर्व देश के 26 विभिन्न शहरों में यह मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। इन आयोजनों ने देशभर के दिव्यांग उद्यमियों और कलाकारों को एक मजबूत मंच प्रदान किया है।

अब तक के 26 मेलों में लगभग 2194 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है और दिव्यांग उद्यमियों ने 20 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की है।
दिव्यांग उद्यमियों के व्यापार को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा ₹17 करोड़ से अधिक के ऋण भी स्वीकृत किए गए हैं।

रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक 2836 प्रतिभागियों ने भागीदारी की है, जिनमें से 855 शॉर्टलिस्ट हुए और 302 से अधिक को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। यह दर्शाता है कि अवसर मिलने पर दिव्यांगजन हर क्षेत्र में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं।


---

लखनऊ मेला : विशेष आकर्षण

लखनऊ में आयोजित इस मेले में कुल 75 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें दिव्यांगजन के साथ-साथ केंद्र सरकार की विभिन्न संस्थाएं एवं एनजीओ भी शामिल हैं।

18 नवंबर 2025 को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिससे दिव्यांग युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

ALIMCO के स्टॉल पर दिव्यांगजन सहायक उपकरणों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण से जुड़ी संस्थाओं की नवीनतम जानकारियां भी यहां उपलब्ध रहेंगी।


मेले के दौरान बोक्सिया प्रदर्शन, ब्लाइंड क्रिकेट सहित विभिन्न समावेशी खेल एवं गतिविधियों का आयोजन होगा।
हर शाम मंच पर दिव्यांग कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

मेला 23 नवंबर 2025 को “दिव्य कला शक्ति” नामक विशेष रंगारंग प्रस्तुति के साथ समापन होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top