यति नरसिंहानंद की धर्म विशेष पर टिप्पणियों पर FIR की मांग
जनपत की खबर Nov 08, 2025 at 08:35 PM , 152लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद द्वारा एक धर्म विशेष और उसके धर्मावलंबियों के संबंध में की गई टिप्पणियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है.
आज जनसुनवाई के माध्यम से इंस्पेक्टर, गोमती नगर, लखनऊ को भेजी गई अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि यति नरसिंहानंद द्वारा अपने विभिन्न संबोधन में की गई टिप्पणियां सोशल मीडिया और इंटरनेट पर व्यापक रूप से वायरल हैं. इनमें उनके द्वारा एक धर्म विशेष और उसके धर्मावलंबियों के प्रति घोर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए तमाम ऐसी बातें कही गई है, जो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं दिखता है.
प्रथमदृष्टया ये समस्त बातें धारा 196, 197, 299 तथा 302 भारतीय न्याय संहिता में संज्ञेय अपराध में आते दिखते हैं.
अमिताभ ठाकुर ने वीडियो में कही गई इन बातों के क्रम में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है.































Comments