ऋषिकांत शुक्ला कार्यवाही के क्रम में अमिताभ यश की जांच/कार्यवाही की मांग
जनपत की खबर Nov 04, 2025 at 06:15 PM , 220लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कानपुर के अखिलेश दुबे कांड में डिप्टी एसपी ऋषिकांत शुक्ला पर की कार्यवाही के क्रम में आज यूपी के मुख्यमंत्री को शिकायत भेज कर एडीजी अमिताभ यश पर लग रहे अत्यंत गंभीर आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अखिलेश दुबे के सहयोग तथा 100 करोड रुपए की अवैध संपत्ति बनाने के आरोप में ऋषिकांत शुक्ला को निलंबित कर अग्रिम कार्यवाही शुरू की, लेकिन यह किसी तरह पर्याप्त नहीं है.
अब तक सामने आए समस्त तथ्यो, इस कांड को सामने लाने वाले भाजपा नेता रवि सतीजा तथा पूर्व में गिरफ्तारी के समय इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा के बयान से इस पूरे कांड में अमिताभ यश की मुख्य भूमिका सार्वजनिक रूप से लगातार सामने आ रही है.
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में अपने कई पत्रों के माध्यम से इस कांड में अमिताभ यश की भूमिका की जांच की मांग की थी इन तथ्यों से अवगत कराते हुए जांच की मांग की थी. इसके बाद भी अब तक इन शिकायतों का कोई संज्ञान नहीं लिया गया है.
उन्होंने कहा कि अब ऋषिकांत शुक्ला पर कार्रवाई होने के बाद इस कांड में प्रमुख रूप से आरोपित अमिताभ यश के संबंध में अखिलेश दुबे कांड सहित भ्रष्टाचार के अन्य सामने आए आरोपों में उच्चस्तरीय जांच कराया जाना नितांत आवश्यक हो गया है।































Comments