विष्णु लोक कॉलोनी में विकास की नई राह — विधायक निधि से नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों का शुभारंभ
अन्य खबरे Oct 31, 2025 at 04:35 PM , 190लखनऊ।
अद्भुत प्रतिभा के धनी जनप्रिय व सर्वांगीण विकास के पर्याय सरोजनी नगर विधायक डाॅ राजेश्वर सिंह जनसेवा और विकास के प्रति समर्पित माननीय विधायक जी के विधायक निधि से विष्णु लोक कॉलोनी में बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों का शुभारंभ आज विधिवत रूप से किया गया। रुद्र वैष्णो मंदिर के सामने फुटपाथ इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य, साथ ही पार्क से बजरंग नगर नाले तक नाली निर्माण कार्य का प्रारंभ स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक प्रतिनिधि श्री रमाशंकर त्रिपाठी एवं श्री के. एन. सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर मंडल मंत्री श्री प्रीतम सिंह, बूथ अध्यक्ष श्री शिव कुमार पाण्डेय, रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार तिवारी, सचिव श्री जे. पी. सिंह, मंदिर समिति के श्री बलवीर सिंह, श्री लाल जी सोनी, श्री एस. जी. वर्मा, श्री विशाल शर्मा, तथा श्री राकेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में बूथ कार्यकर्ता एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विधायक जी द्वारा क्षेत्र में निरंतर कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए विधायक जी का योगदान सराहनीय है और उनके नेतृत्व में विष्णु लोक कॉलोनी लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रही है।
जनभागीदारी और विकास की यह श्रृंखला आगे भी इसी गति से जारी रहेगी — यही संकल्प उपस्थित जनसमूह ने व्यक्त किया।



























Comments