कानपुर के सौरभ भदौरिया को भी अमिताभ यश से खतरा, सुरक्षा की मांग
अन्य खबरे Oct 31, 2025 at 01:25 PM , 192लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कानपुर के सौरभ भदौरिया द्वारा यूपी के एडीजी अमिताभ यश से स्वयं की जान का खतरा होने के आरोपों के संबंध में आज भारत के गृहमंत्री को शिकायत भेजी है.
अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि दो दिन पहले अखिलेश दुबे कांड को सामने लाने वाले भाजपा नेता रवि सतीजा ने सार्वजनिक रूप से यूपी के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार का हवाला देते हुए अमिताभ यश पर गलत संरक्षण देने का आरोप लगाया था. अमिताभ ठाकुर ने गृह मंत्री से इन तथ्यों का संज्ञान लेते हुए प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की थी.
उन्होंने कहा कि इसके बाद उनके पुराने परिचित कानपुर के सौरभ भदोरिया में उनसे संपर्क कर बताया कि उन्हें और उनके परिवार को अमिताभ यश से गंभीर खतरा है, जो सौरभ भदोरिया द्वारा उच्चस्तरीय भ्रष्टाचार का विरोध करने के कारण उनका एनकाउंटर या कोई भी गंभीर परिणाम कर सकते हैं. सौरव भदोरिया ने उनके साथ कोई भी घटना हो जाने की आशंका व्यक्त की.
अमिताभ ठाकुर ने एडीजी लॉ ऑर्डर जैसे पद पर बैठे व्यक्ति पर लगातार इस प्रकार लग रहे आरोपों को अत्यंत गंभीर बताते हुए गृह मंत्री से तत्काल उन्हें इन पदों से हटाने के साथ रवि सतीजा और सौरव भगोरिया की पूर्ण सुरक्षा करने तथा इन आरोपों की सीबीआई जांच की बात कही है. 



























Comments