विदेश में बसे प्रोफेसर द्वारा छठ के अपमान पर FIR की मांग

अन्य खबरे , 172

लखनऊ।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज स्वयं को विदेश में इंडियन कल्चर और इंडियन स्टडीज के प्रोफेसर बताने वाले डॉक्टर अरुण प्रकाश मिश्रा द्वारा छठ के संबंध में की गई घोर आपत्तिजनक टिप्पणी के संबंध में थाना गोमती नगर, लखनऊ में शिकायत भेज कर एफआईआर की मांग की है. 

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि प्रोफेसर मिश्रा में छठ पूजा के संबंध में माता कुंती, सूर्य देवता और कर्ण का संदर्भ देकर अत्यंत ही आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है, जो करोड़ों लोगों की आस्था से खिलवाड़ है.

 इतना ही नहीं, बाद में उन्होंने स्वयं को तार्किक बताते हुए अपना बचाव भी किया है, जो उनके अपराध को और अधिक गंभीर बनाता है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के तर्कों के आधार पर धार्मिक आस्था पर प्रहार को कम नहीं किया जा सकता.

साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और आईटी विभाग से तत्काल उनके सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करने की मांग भी की है. 

Related Articles

Comments

Back to Top