अदानी मामले में एलआईसी को लीगल नोटिस
अन्य खबरे Oct 26, 2025 at 10:37 AM , 140लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज अदानी मामले में एलआईसी को लीगल नोटिस भेजी है.
अपने नोटिस में उन्होंने कहा कि वे एलआईसी के पॉलिसी होल्डर हैं.
विगत दिनों वॉशिंगटन पोस्ट में एलआईसी द्वारा भारत सरकार के दबाव में अदानी को 3.2 बिलियन डालर निवेश किए जाने के आरोप लगाए थे, जिस पर एलआईसी में अपना स्पष्टीकरण दिया.
इसके विपरीत इस समाचार के लेखकों द्वारा कई ऐसे अभिलेख प्रस्तुत किए गए, जिनके कारण एलआईसी का स्पष्टीकरण सत्यपरक और पर्याप्त नहीं दिखता है.
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यह प्रथमदृष्टया पॉलिसी होल्डर के साथ आपराधिक विश्वासघात दिखता है.
अतः उन्होंने एलआईसी से 10 दिनों में इन तथ्यों पर स्थिति स्पष्ट करने और ऐसा नहीं होने पर अग्रिम सिविल और क्रिमिनल कार्यवाही किए जाने की बात कही है. 



























Comments