छठ पूजा को लेकर लखनऊ के अपार्टमेंट निवासी भी हैं तैयार
अन्य खबरे Oct 26, 2025 at 10:35 AM , 176लखनऊ - छठ महापर्व को मनाने के लिए विभिन्न घाटों, पार्कों व तालाबों पर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। विज्ञान खण्ड, गोमतीनगर में विज्ञान सरोवर के पास भी छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार छठ महापर्व को लेकर शहर के अपार्टमेंट्स में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट में बनाया जा रहा सुंदर घाट
कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट के निवासियों ने मिलजुल कर सुंदर घाट तैयार करने की कवायद शुरू की कर दी है।
अपार्टमेंट निवासी व ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव विवेक शर्मा, कमलेश सहित अन्य लोगों ने मिलकर छठ घाट को सजाने-संवारने का काम तेज़ कर दिया है। घाट पर सजावट, प्रकाश व्यवस्था और जल की स्वच्छता को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है।
निवासियों का कहना है कि यह आयोजन समाज में एकता और संस्कृति की पहचान को मजबूत करता है। उनका उद्देश्य है कि अपार्टमेंट परिसर में ही श्रद्धालु महिलाओं को सुरक्षित और पवित्र वातावरण में छठ पूजा करने की सुविधा मिले।



























Comments