*सबसे बड़े मिथिला वैदेही छठ घाट पर होगी पूजा, तैयारियाँ हुई पूरी*
जनपत की खबर Oct 25, 2025 at 06:59 PM , 242*लखनऊ।* अगर आपको शहर में घर से निकलकर घाट पर पूजा करनी है, तो मिथिला वैदेही छठ घाट पर आना न भूले। यह मिथिला मंच सेवा समिति द्वारा इकाना स्टेडियम के पास बनाया गया है। यह लगभग 1 किलो मीटर तक बनाया गया है। यह शहर का सबसे बड़ा घाट बनाया गया है।
वहीं मिथिला मंच सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र झा ने बताया कि वर्ष 2018 में दो परिवार के साथ छठ घाट पर पूजा शुरु किया गया था। आज मिथिला मंच सेवा द्वारा सबसे बड़े घाट पर हजारों की भीड़ आती है।
वहीं जिला प्रशासन द्वारा घाटों पर साफ-सफाई और लाइट की व्यवस्था कराई गई है। नगर निगम की ओर से एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतजाम किए गए है।































Comments