*दीपावली से पहले सहकारिता विभाग के अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा
अन्य खबरे Oct 18, 2025 at 10:25 PM , 197लखनऊ।
सहकारिता विभाग में संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक से अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक तथा उपायुक्त एवं उप निबंधक पद से संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक तथा सहायक आयुक्त सहकारिता से उपायुक्त एवं उपनिबंधक पदों पर पदोन्नति पाने वालो की सूची जारी की गई है..
श्री उदय भान, श्रीमती कल्पना लाल, श्री संजीव कुमार राय, श्री राजेश कुमार सिंह, श्री दीपक सिहं, श्री आर. एस. सेंगर, श्री अशोक कुमार, श्री आदित्य कुमार दुबे को अपर आयुक्त एंव अपर निबंधक सहकारिता के पद पर पदोन्नति दी गई। साथ ही साथ 11 उप आयुक्त एंव उप निबंधको को सयुंक्त आयुक्त एंव सयुंक्त निबंधक के पदो पर पदोन्नति दी गई, जिसमें श्री अभय सिंह,श्री अनूप कुमार द्विवेदी,श्री रत्नाकर सिहं,श्री वीर विक्रम सिंह, श्री प्रमोद वीर आर्य, श्री आलोक कुमार सिंह,श्रीमती सोमी सिहं,श्री विकास कुमार, श्रीमती अरूणाक्षी मिश्रा, श्री अरविंद प्रकाश, श्री सवीन्द्र सिहं को पदोन्नति का लाभ मिला है.
इसी प्रकार जनपद स्तर क़े अधिकारियों सहायक आयुक्त एंव सहायक निबंधक से उप आयुक्त एंव उप निबंधक पद पर 11 अधिकारी प्रोन्नत किये गए जिसमें श्री दीपक थरेजा,श्री अमित कुमार पाण्डेय, श्री लोकेश त्रिपाठी,श्री प्रदीप कुमार सिंह, श्री आशीष श्रीवास्तव, श्री नवीन चन्द्र शुक्ला,श्री मोहशीन जमील,श्री अखिलेश प्रताप सिंह, श्री जितेंद्र पाल सिंह, श्री ब्रजकिशोर मिश्रा,श्रीमती विवेका सिहं को उपायुक्त पदों पर पदोन्नति दी गई...
श्री जे पी एस राठौर सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने सभी प्रोन्नत अपर आयुक्त एवं अपर निबंधकों, सयुंक्त आयुक्त एंव सयुंक्त निबंधकों, उपायुक्त एवं उपनिबंधको को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी | सहकारिता मंत्री ने कहा की योगी सरकार ने विगत वर्षों में सहकारिता विभाग को गति देनें का कार्य किया है.... ऐसे में इन पदोंन्नतियों से सहकारी आंदोलन को न सिर्फ नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि पदोन्नत अधिकारियों के कुशल कार्य से सहकारिता विभाग को गति मिलेगी......!



























Comments