सभी 380 उप निबंधक कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

अन्य खबरे , 270

उप निबंधक कार्यालयों में भूतपूर्व सैनिकों और होमगार्डों की तैनाती हेतु शासनादेश जारी 

लखनऊ, 17 अक्टूबर 2025

योगी सरकार ने प्रदेश के सभी 380 उप निबंधक कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव अमित गुप्ता द्वारा महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत इन कार्यालयों में भूतपूर्व सैनिकों और होमगार्डों की तैनाती की जाएगी।

जारी शासनादेश के अनुसार, प्रदेश के 111 उप निबंधक कार्यालयों की सुरक्षा हेतु 315 भूतपूर्व सैनिक और 12 सुपरवाइजर उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे, जबकि शेष 269 कार्यालयों की सुरक्षा के लिए 789 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। इस व्यवस्था पर कुल अनुमानित वार्षिक व्यय 40.53 करोड़ रुपये तथा मासिक व्यय 3.37 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है।

प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा गार्डों की सेवाएँ प्रथम वरीयता पर उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम से प्राप्त की जाएं। जहाँ भूतपूर्व सैनिक उपलब्ध न हों, वहाँ होमगार्डों की सेवाएँ ली जाएँगी। भविष्य में यदि नए कार्यालय सृजित होते हैं या किसी परिसर में अलग-अलग कार्यालय संचालित किए जाते हैं, तो उनकी सुरक्षा हेतु आवश्यक गार्डों की संख्या का निर्धारण महानिरीक्षक निबंधन द्वारा किया जाएगा।

भूतपूर्व सैनिकों और होमगार्डों को समय-समय पर संशोधित दरों के अनुसार भुगतान किया जाएगा। व्यय की संपूर्ण धनराशि अनुदान संख्या-91 राजस्व लेखा 2030 (स्टाम्प पंजीकरण), मानक मद संख्या 58 - आउटसोर्सिंग सेवाएँ से व्यय की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top