पंचर बनाने वाली टिप्पणी पर कार्यवाही की मांग

अन्य खबरे , 211

लखनऊ।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने 10 अक्टूबर 2025 को शाम 7 बजे न्यूज़ 18 पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 80- 20 पर दांव, जनता का कहां झुकाव, में एक बच्ची द्वारा की गई टिप्पणी और इस संबंध में एंकर अमीश देवगन के आचरण के संबंध में सूचना और प्रसारण मंत्रालय को शिकायत भेज कर कार्यवाही की मांग की है. 

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान एक बच्ची ने सारे पंचर लगाने वाली समाजवादी पार्टी के हैं, टिप्पणी की थी. यह टिप्पणी स्पष्ट रूप से एक वर्ग विशेष के प्रति इंगित थी क्योंकि यह बात सबों को ज्ञात है कि पिछले कुछ समय से इस वर्ग विशेष के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग लगातार किया जा रहा है 

 न्यूज़ एंकर के रूप में अमीश देवगन से यह अपेक्षित था कि वे इस प्रकार की टिप्पणी के प्रति अपनी आपत्ति प्रकट करें किंतु उन्होंने इसकी जगह खिलखिला कर उसका साथ दिया. साथ ही जब एक गेस्ट ने बच्ची को इस संबंध में समझाना चाहा तो उल्टे उन्हीं नहीं समझने की नसीहत दी.

अमिताभ ठाकुर ने अमीश देवगन के आचरण को केबल टेलिविजन नेटवर्क नियमावली के नियम 6 का खुला उल्लंघन बताते हुए सूचना मंत्रालय से समुचित कार्यवाही की मांग की है. 

Related Articles

Comments

Back to Top