07 से 10 अगस्त 2025 तक आयोजित हो रहा ‘बुसान इंटरनेशनल बुद्धिज़्म एक्सपो 2025’

जनपत की खबर , 161

बुसान में बुद्ध की विरासत प्रदर्शित करेगा उत्तर प्रदेश पर्यटन

बुसान एक्सपो 2025 में प्रदर्शित होगी ‘बोधि यात्रा’, हम तथागत का संदेश दुनिया तक पहुंचा रहे- जयवीर सिंह

लखनऊ: 02 अगस्त, 2025

भगवान बुद्ध की पावन स्थली उत्तर प्रदेश अब अपनी समृद्ध बौद्ध विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने जा रहा है। पर्यटन विभाग 7 से 10 अगस्त 2025 तक दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में आयोजित बुसान इंटरनेशनल बुद्धिज़्म एक्सपो 2025 में भव्य पवेलियन के माध्यम से ‘बोधि यात्रा’ और सांस्कृतिक पहचान को विश्व समुदाय के समक्ष प्रदर्शित करेगा। यह आयोजन भगवान बुद्ध की आध्यात्मिक विरासत को शांति, करुणा और ‘धम्म’ के संदेश के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दक्षिण कोरिया के बुसान इंटरनेशनल बुद्धिज़्म एक्सपो-2025 में उत्तर प्रदेश पर्यटन के भव्य पवेलियन का उद्घाटन भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किया जाएगा। यह विशेष पवेलियन भारत और कोरिया के बीच 2,500 वर्षों से अधिक पुराने ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंधों को समर्पित होगा। पवेलियन में भगवान बुद्ध के संदेश और उनकी सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, संकिसा, कपिलवस्तु और कौशांबी तक की यात्रा को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। वर्तमान में दक्षिण कोरिया दुनिया के शीर्ष आउटबाउंड टूरिज्म मार्केट्स में शामिल है, जहां आध्यात्मिक और वेलनेस टूरिज्म की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की भागीदारी कोरिया सहित अन्य देशों के आध्यात्मिक पथिकों को आकर्षित करने में बड़ा कदम साबित होगा। 
 
उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश वह पावन धरती है जहां भगवान बुद्ध ने सारनाथ में प्रथम उपदेश दिया और कुशीनगर में महापरिनिर्वाण प्राप्त किया। राज्य सरकार बौद्ध विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश टूरिज्म बुसान इंटरनेशनल बुद्धिज़्म एक्सपो 2025 में एक विशेष पवेलियन प्रस्तुत करेगा, जिसमें वर्चुअल तीर्थयात्रा, 3डी स्टोरीटेलिंग, सांस्कृतिक धरोहरों की झलक और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए विशेष ट्रैवल गाइडेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। एक्सपो में भगवान बुद्ध से जुड़े उत्तर प्रदेश के स्थलों की समृद्ध विरासत को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

श्री सिंह ने बताया कि बुसान इंटरनेशनल बुद्धिज़्म एक्सपो-2025 इस वर्ष पहले से कहीं अधिक भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। एक्सपो में इस बार करीब 375 स्टॉल शामिल होंगे, जिनमें ध्यान, बौद्ध कला, वेलनेस प्रोग्राम और ज्ञानवर्धक गतिविधियां प्रस्तुत की जाएंगी। श्थ्पदक ल्वनत म्दसपहीजमदउमदज (ूपजी जीम म्पहीजविसक च्ंजी)’ थीम को खासतौर पर युवा पीढ़ी और वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखते हुए चुना गया है। इस वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अत्याधुनिक तकनीक और कथात्मक शैली के माध्यम से भारत की बौद्ध विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित करेगा।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री मुकेश कुमार मेश्राम ने इस आयोजन के बारे में बताया कि उत्तर प्रदेश भगवान बुद्ध की पावन भूमि है और सारनाथ, कुशीनगर व श्रावस्ती जैसे स्थलों का ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्व वैश्विक मंच पर लाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बुसान इंटरनेशनल बुद्धिज़्म एक्सपो-2025 में सहभागिता के माध्यम से यूपी की बौद्ध धरोहर को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह पहल न सिर्फ उत्तर प्रदेश और कोरिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को भी वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top